AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 12 May 2019

मतदान सामग्री वितरण व सामग्री संग्रहण दल की बैठक 15 मई को

मतदान सामग्री वितरण व सामग्री संग्रहण दल की बैठक 15 मई को

खण्डवा 12 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान 19 मई को प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होगा। इससे एक दिवस पूर्व मतदान दलों को ईव्हीएम व वीवीपैट सहित मतदान सामग्री का वितरण 18 मई को प्रातः 6ः30 बजे से डाईट परिसर से किया जायेगा। मतदान पश्चात मतदान सामग्री संग्रहण 19 मई की रात्रि में प्रारंभ होगा। मतदान सामग्री वितरण व संग्रहण कार्य में लगे कर्मचारियों व अधिकारियों की बैठक 15 मई को अपरान्ह 4 बजे गौरीकुंज सभागृह में आयोजित की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को निर्धारित समय पर निर्धारित स्थान पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। 

No comments:

Post a Comment