AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 7 May 2019

मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण आज से 12 मई तक

मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण आज से 12 मई तक

खण्डवा 7 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए गठित मतदान दलों के सदस्यों का द्वितीय प्रशिक्षण 8 से 12 मई तक को आयोजित किया जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने बताया कि यह प्रशिक्षण शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खण्डवा एवं नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खण्डवा में प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक आयोजित होगा। प्रशिक्षण में सभी मतदान दलों के पीठासीन अधिकारियों के साथ साथ उनके मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2 व 3 उपस्थित रहेंगे।  मतदान दलों के अधिकारियों को ईव्हीएम व वीवीपैट संचालन के बारे में भी प्रशिक्षण में जानकारी दी जायेगी।  

No comments:

Post a Comment