दस्तक अभियान 10 जून से प्रारंभ होगा
खण्डवा 13 मई, 2019 - आगामी 10 जून 2019 से दस्तक अभियान प्रारंभ होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया किं जिला स्तर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और सुपरवाईजर को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के सातों विकास खण्ड व शहरी क्षेत्र खंडवा में स्वास्थ्य कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अभियान के तहत जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों वाले परिवारों के घर-घर जाकर बच्चों का स्वास्थ्य कर 12 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ परिवार को जागरूक भी किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment