AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 14 September 2018

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने पंधाना में निर्माण कार्यो व योजनाओं की समीक्षा की

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने पंधाना में निर्माण कार्यो व योजनाओं की समीक्षा की

खण्डवा 14 सितम्बर, 2018 - कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने शुक्रवार को जनपद कार्यालय पंधाना मंे आयोजित पंचायत सचिवों व उपयंत्रियों की बैठक लेकर पंधाना विकासखण्ड में संचालित ग्रामीण विकास के निर्माण कार्यो की विस्तार से समीक्षा की तथा एक-एक निर्माण कार्य पर चर्चा कर उसे पूर्ण करने के लिए समय सीमा में निर्धारित की और संबंधित उपयंत्री को निर्देष दिए कि निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य आवष्यक रूप से पूर्ण करा दें अन्यथा उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने वर्ष 2017-18 तक स्वीकृत सभी निर्माण कार्य 30 सितम्बर तक हर हाल पूर्ण करने के निर्देष भी बैठक में दिए। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि ऐसे सरपंचों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी, जिन्होंने  राषि आहरण के बाद भी निर्माण कार्य या तो प्रारंभ नहीं किया है या अधूरा छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे सरपंचों को पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 व धारा 92 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किए जायेंगे। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बैठक में पंच परमेष्वर, सांसद निधि, विधायक निधि, बीआरजीएफ तथा रोजगार गारंटी योजना के तहत संचालित कार्यो की समीक्षा की।
बैठक में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने सभी पंचायत सचिवों व उपयंत्रियों को निर्देष दिए कि आगामी दिनों में विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए इस बात का विषेष ध्यान रखा जाये कि स्वीकृत सभी निर्माण कार्य आचार संहिता लगने से पूर्व प्रारंभ हो जाये, क्योंकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान नए निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोले गए बैंक खातों की प्रगति की समीक्षा भी बैठक में की। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बैठक में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति व प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना की प्रगति के बारे में भी बैंकर्स व पंचायत सचिवों से चर्चा कर जानकारी ली। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने उपस्थित बैंकर्स को निर्देष दिए कि वे विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य अनुसार प्रकरण स्वीकृत कर हितग्राहियों को राषि वितरित करा दे। 

No comments:

Post a Comment