कलेक्टर श्री गढ़पाले ने खण्डवा ब्लाॅक के निर्माण कार्याे की प्रगति की समीक्षा की
खण्डवा 12 सितम्बर, 2018 - कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने बुधवार को खण्डवा जनपद पंचायत के सभाकक्ष में पंचायत सचिवों, उपयंत्रियों, ग्राम रोजगार सहायको व बैंकर्स की संयुक्त बैठक लेकर खण्डवा विकासखण्ड में चल रही विभिन्न योजनाओं तथा ग्रामीण क्षेत्र में संचालित शासकीय निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने सभी उपयंत्रियों व पंचायत सचिवों को निर्देष दिए कि आगामी दिनों में विधानसभा निर्वाचन के कारण आदर्ष आचरण संहिता लागू हो जायेगी, जिसके बाद कोई भी सरकारी नया निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सकेगा। अतः स्वीकृत सभी निर्माण कार्य इस माह के अंत तक हर हाल में प्रारंभ कर दें, अन्यथा अगले 2-3 माह तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सकेगा। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, लीड बैंक अधिकारी श्री सिन्हा भी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बैठक में खण्डवा विकासखण्ड में संचालित एक-एक निर्माण कार्य की विस्तार से समीक्षा की तथा पंचायत सचिवों व सभी उपयंत्रियों को निर्देष दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संचालित शासकीय निर्माण कार्यो को निर्धारित गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण कराये। उन्होंने समीक्षा के दौरान एक-एक निर्माण कार्य की पूर्णता की तिथि पंचायत सचिव, उपयंत्री व रोजगार सहायक की सहमति से निर्धारित कराई तथा उस तारीख के पूर्व कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि जो पंचायत सचिव या सरपंच राषि आहरण करने के बावजूद निर्माण कार्य लंबे समय से लंबित रखे हुए है तथा पूर्ण नही करा रहे है उनके विरूद्ध पंचायत राज अधिनियम के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी तथा प्रकरण दर्ज कराया जायेगा।
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित पंचायत सचिवों के विरूद्ध अनुषासनात्मक कार्यवाही करने तथा उनका एक दिवस का वेतन काटने के निर्देष दिए। उन्होंने बैठक में निर्देष दिए कि सभी पंचायत सचिव अपनी ग्राम पंचायत क्षेत्र के गांवों में पेंषन के लिए पात्र गरीबों को चिन्हित कर लें तथा सभी औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें पेंषन दिलाना सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि अगर अगले महीनों में भ्रमण के दौरान कोई व्यक्ति ऐसा पाया गया जिसे पात्र होने के बावजूद भी पेंषन योजना का लाभ नही मिल रहा है तो उस ग्रामीण को पात्रता दिनांक से ही पेंषन दिलाई जायेगी तथा इसका भुगतान दोषी अधिकारी के वेतन से कराया जायेगा।
बैंकर्स को दिए निर्देष
इस दौरान कलेक्टर श्री गढ़पाले ने सभी बैंकर्स को निर्देष दिए कि वे शासन की स्वरोजगार योजना में शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुसार शत प्रतिषत प्रकरण 30 सितम्बर तक स्वीकृत कर दें। उन्होंने बैठक में उपस्थित बैंकर्स से कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण के दौरान अक्सर देखने को मिलता है कई ग्रामीणों के खाते अभी तक बैंकों में नही खुले है जिनके कारण उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है। उन्होंने निर्देष दिए कि सभी बैंकर्स अपने-अपने सेवा क्षेत्र के ग्रामों मंे सुनिष्चित करंे कि सभी के बैंक खाते खुल जाये, अन्यथा उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना, अन्त्यावसायी समिति की स्वरोजगार योजनाओं के साथ साथ उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व मिषन इन्द्रधनुष के तहत की गई प्रगति की समीक्षा भी कलेक्टर श्री गढ़पाले ने की। बैठक में आरसेटी के प्रबंधक श्री एस.आर. गजरे ने उपस्थित बैंकर्स से कहा कि बैंकों द्वारा स्वरोजगार योजना में जिन हितग्राहियों का चयन किया गया है उन्हें आरसेटी में विधिवत प्रषिक्षण दिलाने के लिए भेजे। उन्होंने बताया कि आगामी 19 सितम्बर से प्रषिक्षार्थीयों का नया बेंच प्रारंभ हो रहा है, इस अवसर का लाभ उठायें।
No comments:
Post a Comment