AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 13 September 2018

विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करें - कलेक्टर श्री गढ़पाले

विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करें
   - कलेक्टर श्री गढ़पाले 

खण्डवा 13 सितम्बर, 2018 - कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने गुरूवार को महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा. विद्यालय में हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्यो की बैठक लेकर उन्हें निर्देष दिए कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किए जाये। उन्होंने कहा कि आवष्यकता अनुसार विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाएं ली जाये। बैठक में उन्होंने माह जुलाई व अगस्त मंे जिले के सरकारी स्कूलों में हुए मासिक टेस्ट के परिणामों की विस्तार से समीक्षा की तथा परिणाम में सुधार के लिए प्राचार्यो को निर्देष दिए। हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों में प्रयोगषालाएं हरहाल में चालू रखने तथा विद्यार्थियों से नियमित रूप से प्रेक्टिकल करवाने के लिए भी उन्हांेने कहा। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि प्रयोगषाला सहायकों के पद रिक्त है तो प्रयोगषाला सहायक अपनी शाला के साथ साथ पास के स्कूल में भी दिन निर्धारित कर विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल कराये। बैठक में जिला षिक्षा अधिकारी श्री जे.एल. रघुवंषी, डीपीसी श्री नीलेष रघुवंषी, प्राचार्य डाईट श्री संजीव भालेराव सहित षिक्षा विभाग के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि बीआरसी व संकुल समन्वयक अपने क्षेत्र के स्कूलों का नियमित दौरा करें तथा षिक्षा की गुणवत्ता पर विषेष ध्यान दें। उन्होंने दक्षता उन्नयन कार्यक्रम के तहत बच्चों के षिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए राज्य षिक्षा केन्द्र के निर्देषों का पालन करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने सरकारी स्कूलों में खेल के पीरियड में बच्चों को उनकी पसंद के खेल का प्रषिक्षण दिए जाने की आवष्यकता भी बतायी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की निर्माण एजेंसी पीआईयू के अधिकारियों को निर्देष दिए कि स्कूल भवनों का निर्माण करते समय यह विषेष ध्यान रखें कि स्कूल का खेल मैदान निर्माण कार्य के कारण खराब न हो। उन्होंने कहा कि कुछ स्कूलों के मैदान के बीचों बीच कई कक्ष अलग अलग बना दिए गए है, जिनसे मैदान अनुपयोगी हो गया है। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि भवन मैदान के चारो ओर बनाये जाये, जिससे मैदान का उपयोग खेल के लिए हो सके। 
बैठक में डीपीसी श्री रघुवंषी ने बताया कि कक्षा 1 से 8वी तक के सभी विषयों के पाठ्यक्रम का आॅडियो विकासखण्ड कार्यालय से पेन ड़ªाइव के माध्यम से शालाओं में पहुंचा दिया गया है। जिले में संचालित 1107 प्राथमिक व 496 माध्यमिक विद्यालयों में आॅडियो पाठ भेजे जा चुके है एवं उसके माध्यम से अध्यापन कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कम षिक्षक वाली शालाओं में रेडियो ज्ञान सेतु पाठ्यक्रम अत्यन्त उपयोगी सिद्ध हो रहा है। बैठक में बताया गया कि बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए 20833 आवेदन पत्र संबंधित विद्यालयों को भेजे जा चुके है। बैठक में बताया गया कि जिले में 1.77 लाख विद्यार्थियों में से 168876 विद्यार्थियों के आधार पंजीयन का कार्य पूर्ण हो चुका है। जिले के 5 विकासखण्डों की शालाओं में विद्यार्थियों के गणवेष वितरण के लिए दो जोड़ी गणवेष प्रति विद्यार्थी के मान से 600 रू. प्रति छात्र दर से कुल 101202 विद्यार्थियों की गणवेष के लिए 6.07 करोड़ रूपये जारी किए जा चुके है। हरसूद एवं खालवा विकासखण्ड के विद्यार्थियों की गणवेष सिलाई का कार्य क्षेत्र के स्वसहायता समूहों के माध्यम से कराया जायेगा। डीपीसी श्री रघुवंषी ने बताया कि वर्ष 2017-18 में जिले में कुल 3837 विद्यार्थियों को निःषुल्क साइकिल प्रदान की गई, जिनमें से 2069 छात्र तथा 1768 छात्राएं लाभान्वित हुई।

No comments:

Post a Comment