AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 14 September 2018

सुरक्षा गार्ड व सुपरवाईजर पद के लिए 18 से 25 सितम्बर तक होगी भर्ती

सुरक्षा गार्ड व सुपरवाईजर पद के लिए 18 से 25 सितम्बर तक होगी भर्ती 

खण्डवा 14 सितम्बर, 2018 - मध्यप्रदेष राज्य ग्रामीण आजिविका मिषन के तहत जिला पंचायत खण्डवा द्वारा षिक्षित बेरोजगार युवओं में से सुरक्षा गार्ड व सुपरवाईजर के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। जिला परियेाजना प्रबंधक ने बताया कि ये रोजगार मेले 18 सितम्बर से 25 सितम्बर तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित होंगे। ये मेले 18 सितम्बर को जनपद पंचायत छैगांव माखन में आयोजित होगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत पुनासा में 19 सितम्बर को, जनपद पंचायत खण्डवा में 20 सितम्बर को, जनपद पंचायत पंधाना में 21 सितम्बर को, जनपद पंचायत खालवा में 22 सितम्बर को, जनपद पंचायत हरसूद में 23 सितम्बर को, जनपद पंचायत बलड़ी में 24 सितम्बर को व जनपद पंचायत खण्डवा में 25 सितम्बर को ये मेले आयोजित होंगे। सुरक्षा गार्ड पद के लिए वे अभ्यर्थी भाग लें सकते है , जिनकी योग्यता 10 वी पास या फेल, उम्र 20 से 35 वर्ष, ऊंचाई 168 से.मी. हो। इसके अलावा सुपरवाईजर के लिए 12 वी पास, उम्र 20 से 35 वर्ष, ऊंचाई 170 से.मी. होना आवष्यक है।  बेरोजगार युवा निर्धारित तिथि तक अपनी 10वी एवं 12वी की अंकसूची, दो फोटो एवं रजिस्ट्रेषन शुल्क प्रोस्पेक्टस फार्म हेतु 250 रूपये के साथ उपस्थित हो। 

No comments:

Post a Comment