AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 11 September 2018

16 को मैराथन, 17को मेंहदी, 18 को रंगोली, 19को पेटिंग, 20को फोटोग्राफी प्रतियोगिता होगी

16 से 27 सितम्बर के बीच मनाया जायेगा ‘‘पर्यटन पर्व‘‘ 
16 को मैराथन, 17को मेंहदी, 18 को रंगोली, 19को पेटिंग, 20को फोटोग्राफी प्रतियोगिता होगी
खण्डवा 11 सितम्बर, 2018 - आगामी 16 सितम्बर से 27 सितम्बर तक पर्यटन पर्व मनाया जायेगा। पर्यटन पर्व के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री अनुभा जैन ने बताया कि पर्यटन पर्व के दौरान हर दिन अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। सभी प्रतियोगिताओं के लिए अलग अलग नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार आगामी 16 सितम्बर को मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा। यह मैराथन दौड़ नगर निगम चैराहे से बाम्बे बाजार, रेल्वे स्टेषन के सामने से होते हुए, दूध वाली गली से वापस केवलराम चैराहे होते हुए नगर निगम चैराहे पर सम्पन्न होगी। मैराथन दोड़ के  नोडल अधिकारी आयुक्त नगर निगम व जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रहेंगे। इसी तरह आगामी 23 सितम्बर को साइकिल रैली भी आयोजित की जायेगी। यह रैली नगर निगम चैराहे से रवाना होकर बाम्बे बाजार, रेल्वे स्टेषन के सामने से होते हुए, दूध वाली गली से वापस केवलराम चैराहे होते हुए नगर निगम चैराहे पर सम्पन्न होगी।
इसी तरह 17 सितम्बर को खण्डवा शहर के विभिन्न स्कूलों में मेंहदी प्रतियोगिता आयेाजित होगी , 18 सितम्बर को शहर के स्कूलों में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित होगी। जबकि जिला स्तरीय मेंहदी व रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता पर्यटन व निर्वाचन संबंधी विषय पर 26 सितम्बर को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। इसी तरह 19 सितम्बर को खण्डवा नगर के स्कूलों में चित्रकला व स्केच प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी, इन सभी प्रतियोगिताओं के नोडल अधिकारी जिला षिक्षा अधिकारी रहेंगे। इसी तरह 20 सितम्बर को पर्यटन स्थलों की फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। शहर के विभिन्न फोटोग्राफर्स व आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे पर्यटन स्थलों पर केन्द्रित अपने फोटो कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित भू अभिलेख कार्यालय में जमा करा सकते है। इसके अलावा 24 सितम्बर को स्लोगन मतदाता जागरूकता व पर्यटन विषय पर प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें पर्यटन स्थलों से जुड़े स्केच प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत किए जायेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए नोडल अधिकारी जिला षिक्षा अधिकारी रहेंगे। आगामी 25 सितम्बर को शहर के स्कूलों मंे निबंध प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसका विषय ‘‘खण्डवा के पर्यटन स्थल‘‘ तथा ‘‘लोकतंत्र का भाग्य विधाता, बने जागरूक हर मतदाता‘‘ रहेगा। इस प्रतियोगिता के लिए नोडल अधिकारी जिला षिक्षा अधिकारी रहेंगे। आगामी 22 सितम्बर को टैगोर पार्क में व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की गई है, जिसके नोडल अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रहेंगे, इच्छुक व्यक्ति प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए महिला एवं बाल विकास जिला कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। आगामी 27 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से एम.एल.बी. कन्या उ.मा.वि. खण्डवा में पर्यटन एवं मतदाता जागरूकता विषय से संबंधित जिला स्तरीय प्रष्नोत्तरी / क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिला स्तरीय पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम 27 सितम्बर को अपरान्ह 4 बजे से एम.एल.बी. कन्या उ.मा.वि. खण्डवा में आयोजित किया जायेगा। 
             जिला षिक्षा अधिकारी श्री जे.एल. रघुवंषी ने जिले के सभी शासकीय व अषासकीय हाई स्कूल तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्यो को निर्देष दिए है कि स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता के चयनित 5-5 स्लोगन एवं चित्र प्रत्येक संस्था से 26 सितम्बर को सायं 5ः30 बजे तक जिला षिक्षा अधिकारी कार्यालय में लेखापाल श्री गणेष शर्मा के पास जमा करा दिए जाये। उन्होंने मेंहदी , रंगोली, चित्रकला व स्केच प्रतियोगिता के लिए खण्डवा शहर की प्रत्येक संस्था से 5-5 प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए भेजने हेतु कहा है। प्रतियोगिता के लिए सामग्री कलर, पेन, पेंसिल आदि सभी प्रतिभागी अपने साथ लायेंगे। ड्राईंग षीट प्रतियोगिता स्थल पर उपलब्ध कराई जायेगी। क्विज प्रतियोगिता के लिए जिले की सभी हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूल के 2-2 प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। प्रतिभागियों के नाम 26 सितम्बर को सायं 5ः30 बजे तक जिला षिक्षा कार्यालय में जमा कराने के निर्देष दिए गए है। सभी प्रतियोगिताओं के लिए समन्वय अधिकारी के रूप में सहायक संचालक श्री दिलीप कर्पे तथा संस्कृति प्रभारी श्री संदीप जोषी रहंेगे। 

No comments:

Post a Comment