AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 12 September 2018

अध्यापक संवर्ग के लिए 15 सितम्बर तक करवायें ऑनलाइन पंजीयन

अध्यापक संवर्ग के लिए 15 सितम्बर तक करवायें ऑनलाइन पंजीयन

खण्डवा 12 सितम्बर, 2018 - राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश जनजाति एवं अनुसूचित-जाति शैक्षणिक संवर्ग सेवा एवं भर्ती नियम-2018 के अंतर्गत अध्यापक संवर्ग की जनजातीय कार्य विभाग में नियुक्ति के संबंध में निर्देश प्रसारित किये गये हैं। जनजातीय कार्य विभाग में कार्यरत अध्यापक संवर्ग की नियुक्ति की प्रक्रिया में ऑनलाइन शिक्षक प्रोफाइल पंजीकरण की कार्यवाही प्रचलित है। अभी तक अध्यापक संवर्ग के लगभग 25 हजार 735 शिक्षकों द्वारा पंजीकरण की कार्यवाही की गई है। शेष अध्यापक संवर्ग को समझाइश दी गई है कि वह 15 सितम्बर तक अपना प्रोफाइल पंजीकरण करवायें।

No comments:

Post a Comment