स्वीप गतिविधियों के उन्मुखीकरण के लिए कार्यशाला 14 सिंतबर को भोपाल में
खण्डवा 11 सितम्बर, 2018 - आगामी विधानसभा चुनाव 2018 हेतु मतदाता जागरूकता ‘‘स्वीप‘‘ गतिविधियों के उन्मुखीकरण के लिए 14 सितंबर को एक कार्यशाला का आयोजन आर.सी.व्ही.पी.नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में किया गया है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विकास नरवाल ने बताया कि कार्यशाला में जिला स्तर पर किये गये नवाचार एवं भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की जायेगी। कार्यशाला में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला स्तरीय स्वीप नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी सम्मिलित होंगें।
No comments:
Post a Comment