खण्डवा में 7, हरसूद में 5 व पुनासा में 3 मि.मी. हुई वर्षा
खण्डवा 1 अक्टूबर 2016 - गत 24 घंटो में जिले में औसतन 3.75 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। खण्डवा के वर्षा मापक यंत्र में कुल 7 मि.मी. , पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कुल 3 मि.मी. व हरसूद के वर्षा मापक यंत्र में कुल 5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पंधाना के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नही की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष अभी तक जिले के खण्डवा वर्षा मापक यंत्र में 1476 मि.मी., नया हरसूद में 783.3 मि.मी., पंधाना में 617.5 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में 450.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 अक्टूबर तक जिले में मात्र 831.87 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 1 अक्टूबर तक खण्डवा में 1338 मि.मी., नया हरसूद में 742.3 मि.मी. व पंधाना में 736 मि.मी. दर्ज की जा चुकी थी। इस तरह गत वर्ष 1 अक्टूबर तक कुल 938.7 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हुई थी।
No comments:
Post a Comment