त्यौहारों पर शांति व्यवस्था के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
खण्डवा 4 अक्टूबर 2016 - आगामी दिनों में मनाये जाने वाले नवरात्रि एवं मोहर्रम के पर्व पर शंाति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देष्य से अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है। इसके साथ ही जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम भी अपर कलेक्टर कार्यालय खण्डवा के कक्ष में स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 0733-2222329 है। इस कक्ष में 1 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जारी आदेष के अनुसार आरईएस के सहायक ग्रेड-3 श्री व्ही.के.खेड़े व श्री डी.एल. दमाड़े एवं दो भृत्यों की ड्यूटी 1 , 8 व 13 अक्टूबर को शाम 6 से रात्रि 12 बजे की अवधि के लिए लगाई गई है। इसी तरह आरईएस के सहायक ग्रेड-3 श्री ऋतुराज , पीएचई के सहायक ग्रेड-3 मुकेष वर्मा एवं दो भृत्यों की ड्यूटी 2 व 9 अक्टूबर को लगाई गई है। जिला उद्योग केन्द्र के सहायक ग्रेड-3 श्री धीरेन्द्र सोमकेषरिया एवं गोपाल बारिया एवं दो भृत्यों की ड्यूटी 3 व 10 अक्टूबर को लगाई गई है। जिला पंचायत के सहायक ग्रेड-3 श्री आषिष पाण्डे व राजेष मोर्य एवं दो भृत्यों की ड्यूटी 4 व 11 अक्टूबर को लगाई गई है। एनव्हीडीए के सहायक ग्रेड-2 श्री आर.आर. यावतकर एवं आर.के. काजले एवं दो भृत्यों की ड्यूटी 5 व 12 अक्टूबर को लगाई गई है।
No comments:
Post a Comment