AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 10 October 2016

प्रभारी मंत्री श्री जैन ने दी विजयादशमी की बधाई

खण्डवा 10 अक्टूबर 2016 - प्रदेष के ऊर्जा मंत्री श्री पारस चंद जैन ने विजयादशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री जैन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है  दशहरा हर्षोल्लास तथा विजय का पर्व है। साथ ही यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दशहरा अथवा विजयादशमी राम की विजय के रूप में मनाया जाता है। यह शक्ति पूजा का पर्व भी हैं। ऊर्जा मंत्री श्री जैन ने प्रदेशवासियों से परम्परानुसार विजयादशमी का त्यौहार शांति, एकता एवं सौहार्द से मनाने की अपील की है तथा इस मौके पर प्रदेशवासियों और प्रदेश की सुख, समृद्धि और विकास की कामना भी की है।

No comments:

Post a Comment