AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 10 October 2016

सांसद श्री चौहान ने नागरिकों को दी दषहरा पर्व की शुभकामनाएँ

सांसद श्री चौहान ने नागरिकों को दी दषहरा पर्व की शुभकामनाएँ 

खण्डवा 10 अक्टूबर 2016 - सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने विजयादशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। सांसद श्री चौहान ने कहा कि विजयादशमी भारतीय संस्कृति का प्रतीक पर्व है। यह दुराचार पर सदाचार, तमोगुण पर दैवीगुण और असुरत्व पर देवत्व की विजय का पर्व है। उन्होंने कहा कि सिद्धिदात्री मॉं दुर्गा के नौ दिनों की आराधना और उपासना के बाद विजयादशमी पर्व हर्षोल्लास से भर देता है। उन्होंने विजयादशमी पर नागरिकों का आव्हान किया कि वे भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाते हुए अहंकार का नाश करने और महान राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें।

No comments:

Post a Comment