AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 31 December 2015

लोकसेवा केन्द्रों पर भी बनाये जा रहे हैं आधार कार्ड

लोकसेवा केन्द्रों पर भी बनाये जा रहे हैं आधार कार्ड

खण्डवा 31 दिसम्बर ,2015 - जिले के समस्त लोकसेवा केन्द्रों पर आधार पंजीयन का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। लोकसेवा प्रबंधन विभाग के जिला प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सिंह जादम प्रत्येक ब्लाक मुख्यालय पर नागरिकों को सुविधा उपलब्ध हो सके इसलिए प्रत्येक ब्लाक स्तरीय लोकसेवा केन्द्रों पर निःषुल्क आधार पंजीयन का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है, जिसमें 0-5 वर्ष , 5-17 वर्ष, एवं 18 वर्ष से अधिक के बच्चों, महिलाओं एवं पुरूषों के आधार पंजीयन की निःषुल्क व्यवस्था कराई गई है। आवेदक नवीन आधार पंजीयन के साथ - साथ आधार में संषोधन जैसे - पता, फोटो, नाम, जन्म दिनांक, आदि संषोधन भी निर्धारित शुल्क देकर करवा सकते है, साथ ही आवेदक निर्धारित शुल्क देकर लेमिनेटेड आधार कार्ड भी प्राप्त कर सकते है। नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से यह व्यवस्था सभी ब्लाक स्तरीय लोकसेवा केन्द्रों पर उपलब्ध है।

No comments:

Post a Comment