AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 22 December 2015

जिले के अल्प वर्षा प्रभावित 88 प्रतिषत किसानों को राहत राषि हुई वितरित

जिले के अल्प वर्षा प्रभावित 88 प्रतिषत किसानों को राहत राषि हुई वितरित

खण्डवा 22 दिसम्बर ,2015 - प्रदेश में मानसून वर्ष 2015 में हुई फसल हानि के लिये किसानों को 2871 करोड़ 19 लाख 78 हजार की राहत राशि वितरित कर दी गयी है। राज्य शासन द्वारा 3388 करोड़ 63 लाख 90 हजार की राहत राशि आवंटित की गयी है। इस प्रकार अभी तक 84 प्रतिशत राशि का वितरण कर दिया गया है। खण्डवा जिले के अल्प वर्षा से प्रभावित 88 प्रतिषत किसानों को राहत राषि वितरित की जा चुकी है, शेष किसानों के खातों में राहत राषि जमा किए जाने का क्रम जारी है।
उल्लेखनीय है कि 10 जिले में 100 प्रतिशत राशि वितरित की जा चुकी है। जिन जिलों में 100 प्रतिशत राशि वितरित की गयी, उनमें बड़वानी, दमोह, दतिया, पन्ना, शहडोल, शिवपुरी, श्योपुर, टीकमगढ़, अनूपपुर और अलीराजपुर शामिल हैं। इसके साथ ही बुरहानपुर जिले में 99 प्रतिशत, बालाघाट जिले में 66 प्रतिशत, बैतूल जिले में 83, भिण्ड जिले में 99, भोपाल जिले में 97, छतरपुर जिले में 69, छिन्दवाड़ा जिले में 82, देवास जिले में 83, डिण्डोरी जिले में 99, हरदा जिले में 85, जबलपुर जिले में 72, झाबुआ जिले में 78, कटनी जिले में 78, मण्डला जिले में 49, मुरैना जिले में 99, नीमच जिले में 99, रायसेन जिले में 99, राजगढ़ जिले में 39, रतलाम जिले में 64, रीवा जिले में 99, सागर जिले में 92, सतना जिले में 91, सीहोर जिले में 96, सिवनी जिले में 96, शाजापुर जिले में 64, सीधी जिले में 93, उमरिया जिले में 99 और विदिशा जिले में 67 प्रतिशत राशि वितरित की गयी है। इसी प्रकार अशोकनगर जिले में 11 प्रतिशत, सिंगरौली जिले में 82 प्रतिशत, आगर-मालवा जिले में 95 प्रतिशत, गुना जिले में 86 प्रतिशत, होशंगाबाद जिले में 93 प्रतिशत, खरगोन जिले में 7 प्रतिशत और नरसिंहपुर जिले में 89 प्रतिशत राहत राशि वितरित की गयी है।

No comments:

Post a Comment