AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 20 December 2015

बुरहानपुर उत्सव में विकास प्रदर्षनी आयोजित

बुरहानपुर उत्सव में विकास प्रदर्षनी आयोजित


खण्डवा 20 दिसम्बर ,2015 -  बुरहानपुर के शाही महल में शनिवार शाम को आयोजित तीन दिवसीय बुरहानपुर उत्सव में जिला जनसम्पर्क कार्यालय बुरहानपुर द्वारा गत 10 वर्षो के विकास कार्यो पर केन्द्रित विकास प्रदर्षनी आयोजित की गई। प्रदर्षनी का अवलोकन प्रदेष के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर श्री विजय शाह , क्षेत्रीय सासंद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर विधायक नेपानगर श्री राजेन्द्र दादू, विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस, महापौर श्री अनिल भोसले एवं कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया एवं, पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुषवाह, ने भी प्रदर्षनी देखी। विकास प्रदर्षनी में मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान के 10 वर्षीय कार्यकाल के दौरान प्रदेष के साथ साथ बुरहानपुर जिले में हुए विकास कार्यो को रंगीन छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्षित किया गया। प्रदर्षनी का अवलोकन बुरहानपुर उत्सव मंे आये सैकड़ों दर्षकों ने भी किया। इस दौरान प्रदर्षनी के दर्षकों को जनसम्पर्क विभाग द्वारा 10 वर्ष की उपब्धियों पर केन्द्रित प्रचार सामग्री भी वितरित की गई। 

No comments:

Post a Comment