AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 17 January 2015

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान पर जन जाग्रति रैली का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान पर जन जाग्रति रैली का हुआ आयोजन
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना



खण्डवा (17जनवरी,2015) -  शनिवार को पल्स पोलियों अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली जिला जिला अस्पताल से प्रारंभ होकर नगर निगम, बाम्बे बाजार, केवलराम पेट्रोल पंप चौराहा, मछली बाजार, जलेबी चौक होते हुए जिला अस्पताल परिसर पर आकर समाप्त हुई। 
गौरतलब है कि रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान के अंतर्गत पोलियो रोधी दवाई शुन्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जानी है। जिसके तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया था। रैली में शहरी क्षेत्र की ए.एन.एम., आंगनवाडी कार्यकर्ता, नर्सिग मेडिकल छात्राए एवं स्काउट गाईड और एन.सी.सी. के स्टूडेंट भी शामिल हुये।  
 क्रमांक/86/2015/86/वर्मा

No comments:

Post a Comment