AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 28 January 2015

जिले में तीन दिवसीय झील महोत्सव का हनुमंतिया में होगा आयोजन

जिले में तीन दिवसीय झील महोत्सव का हनुमंतिया में होगा आयोजन
समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने किया कार्य विभाजन
28 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित होगा महोत्सव
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन 


खण्डवा (28जनवरी,2015) - डिस्ट्रिक्ट टूरिज्म प्रमोषन काऊंसिल के तत्वावधान में जिले में तीन दिवसीय झील महोत्सव का आयोजन होगा। यह जानकारी कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल ने बुधवार को झील महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में दी। उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन हनुमंतिया में 28 फरवरी , 1 मार्च और 2 मार्च को आयोजित होगा। इसके साथ ही बैठक में श्री अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन करते हुए आवष्यक दिषा निर्देष दिए। उन्होंने झील महोत्सव की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि इस महोत्सव में खान-पान उत्सव, रोमांचक एवं साहसिक खेलो का आयोजन होगा। वहीं जल के महत्व पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।
इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर को सम्पूर्ण झील महोत्सव आयोजन के लिए नोड्ल अधिकारी नियुक्त किया। वहीं समिति के सहसचिव सहायक आयुक्त आदिमजाति कल्याण विभाग को इनका सहायक बनाने के साथ ही सम्पूर्ण आयोजन कि व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी। इसी प्रकार महोत्सव में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए और खान-पान उत्सव के लिए कमेटी का गठन करने के आदेष भी दिए। 
यह होगा झील महोत्सव - बैठक में कलेक्टर महेष अग्रवाल ने झील महोत्सव के आयोजन के प्रत्येक पहलू कि जानकारी देते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जिसमें - 
मछुआरों की वोटरेस और पेडल वोटरेस, के आयोजन कि जिम्मेदारी उपसंचालक मत्स्य विभाग को दी।
इसी प्रकार झील महोत्सव के तीनों दिन आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए संगीत महाविद्यालय को नोड्ल बनाते हुए कमेटी का गठन करने के निर्देष दिए। उन्होंने आदेष देते हुए कहा कि महोत्सव के आयोजन के दौरान सतत् रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। सुमधुर संगीत के लिए ऑर्केस्ट्रा की व्यवस्था भी कि करें। 
वहीं झील महोत्सव में झील के किनारे आयोजित होने वाले खान-पान उत्सव के लिए पेड फूडझोन स्थापित करने के निर्देष कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को दिए। उन्होंने स्पष्ट आदेष देते हुए कहा कि यह सुनिष्चित करें कि झील महोत्सव में सभी खाद्य सामग्री का दाम फिक्स रहे। अधिक मूल्य में खाद्य सामग्री न बेची जाए। इसके साथ ही स्थापित किए गए फूडझोन में अलग-अलग वेरायटी के व्यंजन आने वाले पर्यटकों के लिए उपलब्ध रहे। 
इसके साथ ही झील महोत्सव के दौरान निर्धारित स्थानों से निर्धारित दरों पर आवागमन के लिए बस निर्धारित करने के निर्देष भी उन्होंने दिए। 
वहीं कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सीईओ जनपद पुनासा को हनुमंतिया पहॅुच मार्ग पर आने वाले ग्रामों में साईन बोर्ड लगाने के आदेष भी दिए। 
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर  और अपर कलेक्टर एस.एस. बघेल समेत अन्य सभी संबंधित विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
क्रमांक/132/2015/132/वर्मा

No comments:

Post a Comment