AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 25 January 2015

गणतंत्र दिवस की संध्या पर होगा भारत पर्व का आयोजन

गणतंत्र दिवस की संध्या पर होगा भारत पर्व का आयोजन
गौरीकुंज सभागृह में शाम सात बजे से आयोजन का होगा शुभारंभ
अपना मध्यप्रदेश एवं देशभक्ति पर केन्द्रित होगा सम्पूर्ण कार्यक्रम

खण्डवा (25जनवरी,2015) - लोकतंत्र का लोक उत्सव भारतपर्व का आयोजन प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सोमवार 26 जनवरी को गणतंत्र की दिवस की संध्या को जिला मुख्यालय स्थित गौरीकुंज खंडवा पर किया जायेगा। भारत पर्व में इस वर्ष अपना मध्यप्रदेश एवं देशभक्ति पर केन्द्रित आयोजन के साथ कला, संगीत, नृत्य, नाटक, कविता और चित्र प्रदर्शनियों के कार्यक्रम शामिल भी शामिल रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेष कि विकास गाथा पर आधारित प्रदर्षनी भी लगाई जाएगी। भारत पर्व पर श्री सर्वोत्तम संगीत नृत्य अकादमी उज्जैन के 12 कलाकार जहॉं घोडी-सेवरा एवं गणगौर लोकनृत्य की प्रस्तुति देंगे। वहीं भोपाल से आए जमीर हुसैन खान के 6 कलाकार सुराजगान प्रस्तुत करंेगे। इसी प्रकार भारत पर्व पर संगीत महाविद्यालय कि और से भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों कि प्रस्तुति दी जाएगी।
क्रमांक/122/2015/122/वर्मा

No comments:

Post a Comment