AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 13 January 2015

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने दिलाई खण्डवा नगर निगम के नव निवार्चित महापौर व पार्षदों को शपथ

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने दिलाई खण्डवा नगर निगम के नव निवार्चित महापौर व पार्षदों को शपथ




खंडवा (13जनवरी,2015) - खण्डवा नगर पालिक निगम के नवनिवार्चित महापौर सुभाष कोठारी व विभिन्न वार्डो के पार्षदों को श्री कलेक्टर महेष अग्रवाल द्वारा शपथ दिलवाई गई। शपथविधि कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पुलिस ग्राउण्ड में किया गया था। कार्यक्रम में, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मध्यप्रदेष शासन कॅंुवर विजय शाह, खण्डवा सासंद  नंदकुमार सिंह चौहान, खण्डवा विधायक देवेन्द्र वर्मा, पंधाना विधायक योगिता नवलसिंह बोरकर, मांधाता विधायक लोकेन्द्र सिंह तोमर, बुरहानपुर नगर निगम महापौर अनिल भोसले, पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह सिकरवार और अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल आदि उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री अग्रवाल द्वारा सर्वप्रथम महापौर श्री कोठारी को शपथ दिलाई गई, जिसके बाद 10-10 के समूह में नवनिवार्चित पार्षदों को शपथ दिलवाई गई। शपथविधि कार्यक्रम का स्वागत भाषण नगर निगम आयुक्त कमिषनर एस.आर.सोलंकी द्वारा दिया गया। 
क्रमांक/66/2015/66/वर्मा

No comments:

Post a Comment