AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 23 January 2015

गणतंत्र दिवस की संध्या पर होगा भारत पर्व का आयोजन

 गणतंत्र दिवस की संध्या पर होगा भारत पर्व का आयोजन
अपना मध्यप्रदेश एवं देशभक्ति पर केन्द्रित होगा सम्पूर्ण कार्यक्रम
भोपाल व इन्दौर से आए कलाकार देंगे प्रस्तुति

खंडवा (23जनवरी,2015) -  लोकतंत्र का लोक उत्सव भारतपर्व का आयोजन प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आज 26 जनवरी, 2015 को गणतंत्र की दिवस की संध्या को जिला मुख्यालय स्थित गौरीकुंज खंडवा पर किया जायेगा। भारत पर्व में इस वर्ष अपना मध्यप्रदेश एवं देशभक्ति पर केन्द्रित आयोजन के साथ कला, संगीत, नृत्य, और चित्र प्रदर्शनियों के कार्यक्रम शामिल भी शामिल रहेंगे।
ये दल देंगे प्रस्तुती - भारत पर्व पर श्री सर्वोत्तम संगीत नृत्य अकादमी उज्जैन के 12 कलाकार जहॉं घोडी-सेवरा एवं गणगौर लोकनृत्य की प्रस्तुति देंगे। वहीं भोपाल से आए जमीर हुसैन खान का 6 कलाकार सुराजगान प्रस्तुत करंेगे। 
भारत पर्व आयोजन के संबंध में कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल द्वारा कार्य विभाजन किया जा चुका है जिसके अनुसार - 
इस वर्ष अपना मध्यप्रदेश एवं देशभक्ति पर केन्द्रित आयोजन के साथ कला, संगीत, नृत्य, कविता और चित्र प्रदर्शनियों के कार्यक्रम शामिल करते हुए प्रदर्शनी लगाई जाना है। प्रदर्शनी जिला जनसम्पर्क कार्यालय खंडवा द्वारा स्थानीय गौरीकंुज में लगाई जायेगी। जो कि मध्यप्रदेश की विकास यात्रा पर केन्द्रित होगी।
भारत पर्व के लिये आमंत्रित कलाकारों के दल को ठहराने एवं कार्यक्रम स्थल तक लाने एवं ले जाने तथा अतिथि सत्कार एवं अन्य व्यवस्थाएँ करने का दायित्व जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र खंडवा को सौंपा गया है।
आयुक्त नगर पालिका निगम खंडवा को कार्यक्रम स्थल एवं मंत्र की सम्पूर्ण व्यवस्था के साथ ही मंच के पीछे दीवार पर भारत पर्व का लेक्स लगाने तथा पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं।
भारत पर्व आयोजन के आमंत्रण पत्रों के वितरण की व्वयस्था तहसीलदार खंडवा एवं आयुक्त नगर पालिका निगम खंडवा द्वारा की जायेगी।
भारत पर्व अपना मध्यप्रदेश एवं देशभक्ति पर केन्द्रित आयोजन के साथ कला, संगीत, नृत्य, नाटक और कविता और चित्र प्रदर्शनी संबंधी कार्यक्रम में श्रोतागण की वर्गवार अनिवार्यतः उपस्थिति एवं बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने का दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया है।
क्रमांक/110/2015/110/वर्मा    

No comments:

Post a Comment