AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 25 January 2015

आज हर्षोल्लास से मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस

आज हर्षोल्लास से मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस
कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल करेंगे ध्वजारोहण

खंडवा (25 जनवरी, 2015) - आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन स्थानीय गुरू गोविंद सिंह स्टेडियम ग्राउण्ड, सिविल लाईन्स, खंडवा में होगा। जिसमें कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन भी करेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन समयवार इस प्रकार से है -
कलेक्टर महेष अग्रवान प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
राष्ट्रीय सेल्यूट व राष्ट्रगान की धुन 9ः02 बजे।
परेड निरीक्षण 9ः03 बजे किया जायेगा।
मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन प्रातः 9ः10 बजे से किया जायेगा।
हर्ष फायर 9ः34 बजे किया जाएगा।
मार्च पास्ट प्रातः 9ः44 बजे से शुरू होगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10ः10 बजे से किया जायेगा।
विभागीय झाँकियों का प्रदर्शन प्रातः 10ः55 बजे से होगा।
पुरस्कारों का वितरण प्रातः 11ः20 बजे से होगा।
अंत में राष्ट्रगान पश्चात् समापन समारोह प्रातः 11ः35 बजे होगा।
क्रमांक/120/2015/120/वर्मा

No comments:

Post a Comment