AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 6 April 2021

श्री जगदीश गौड़ राज्य स्तरीय शिक्षक पुरूस्कार से सम्मानित

 श्री जगदीश गौड़ राज्य स्तरीय शिक्षक पुरूस्कार से सम्मानित

खण्डवा 6 अप्रैल, 2021 - राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह मंगलवार को वर्चुअली आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में खण्डवा जिले के किल्लौद विकासखण्ड के ग्राम निनामामाल के शिक्षक श्री जगदीश गौड़ को 25 हजार रूपये का राज्य स्तरीय शिक्षक पुरूस्कार प्रदान किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजीव भालेराव ने बताया कि इस कार्यक्रम में खण्डवा जिले के 2 अन्य हाई स्कूल प्राचार्यो को सम्मानित किया गया। जो प्राचार्य सम्मानित हुए उनमें ग्राम बरूड के हाई स्कूल के प्राचार्य श्री नितिन पाटिल व उमरदा हाई स्कूल के प्राचार्य श्री राजपाल सिंह चौहान को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण प्रदान किया गया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री अशोक जाधव, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र श्री पी.एस. सोलंकी, व्याख्याता श्री संदीप जोशी सहित शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment