AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 12 April 2021

नागरिकों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु प्रेरित करें

 नागरिकों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु प्रेरित करें 
कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों से की अपील 

खण्डवा 12 अप्रैल, 2021 - सार्वजनिक स्थानों पर नागरिकों को मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए आवश्यक प्रचार प्रसार में मीडिया सहभागिता करें। यह अपील कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से की। उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, सभी के लिए यह परीक्षा की घड़ी है। प्रशासन, पुलिस व मीडिया सभी को संयम रखते हुए अपना कार्य करना है। सभी मिलकर इस विकट समस्या से निपटना है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह सहित विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे। 

कलेक्टर श्री द्विवेदी ने कहा कि मीडिया इस बात को प्रसारित करें कि नागरिकगण घरों से कम से कम निकलें तथा यदि आवश्यक कार्य से निकलना भी हो तो मास्क लगाकर ही निकलें तथा हाथों को सेनेटाइज करते रहें। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने इस दौरान कहा कि जिला प्रशासन कोविड संक्रमित मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। खण्डवा में मेडिकल कॉलेज होने के कारण खण्डवा के साथ साथ खरगोन, बुरहानपुर सहित आसपास के जिलों से भी मरीज यहां उपचार के लिए आ रहे है। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता है तथा इसकी निरंतर आपूर्ति के लिए व्यवस्था की जा रही है।      

No comments:

Post a Comment