AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 11 April 2021

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टीकाकरण महोत्सव में सक्रिय भागीदारी की अपील की

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टीकाकरण महोत्सव में सक्रिय भागीदारी की अपील की

खण्डवा 11 अप्रैल, 2021 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश में रविवार ज्योतिबा फुले जयंती से कोविड-19 टीकाकरण महोत्सव प्रारंभ किया गया है। सभी जिलों में टीका उत्सव 14 अप्रैल बाबा साहेब अंबेडकर जयंती तक चलेगा। उन्होंने टीकाकरण महोत्सव को सफल बनाने के लिये जन-प्रतिनिधियों, धर्म गुरूओं, समुदाओं के अध्यक्षों और स्वयं-सेवी संस्थाओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि टीकाकरण महोत्सव में 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के नागरिकों का शत-प्रतिशत टीकाकरण हो जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि टीकाकरण महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश जारी कर प्रतिदिन टीकाकरण का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। रविवार 11 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिलों में टीकाकरण की कार्यवाही व्यापक स्तर पर प्रारंभ की गई है। स्वास्थ्य विभाग के साथ राजस्व, नगरीय प्रशासन सहित अन्य विभागों की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जाकर टीकाकरण का कार्य किया गया। साथ ही आमजन को कोविड-19 टीकाकरण के महत्व की जानकारी के साथ समझाईश भी दी गई। चार दिन तक चलने वाले टीकाकरण महोत्सव में जिलेवार प्रतिदिन टीकाकरण का लक्ष्य राज्य स्तर से निर्धारित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार खंडवा जिले में 8500 टीकाकरण प्रतिदिन किया जाना है।


No comments:

Post a Comment