AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 12 April 2021

कोरोना प्रभावित मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध करायें

 कोरोना प्रभावित मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध करायें
कलेक्टर ने अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स को दिए निर्देश

खण्डवा 12 अप्रैल, 2021 - कोरोना संक्रमित मरीजों को जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में बेहतर इलाज व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जायें। मरीजों के परिजनों से अच्छा व्यवहार करें तथा परिजनों को मरीज के संबंध में आवश्यक जानकारी समय समय पर दी जायें। यह निर्देश कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने जिला अस्पताल परिसर में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों की बढ़ती संख्या के अनुसार अस्पताल में पैरामेडिकल स्टॉफ व सफाई कर्मी की संख्या भी बढ़ाई जायें। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह, जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री राजेश जैन व श्री एस.एल. सिंघाड़े सहित मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अनंत पंवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान भी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने कोविड केयर सेंटर के बाहर रिसेप्शन पर मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदार अधिकारी की ड्यूटी लगाने के लिए कहा, जो कि मरीजों से अच्छा व्यवहार करते हुए उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायें। बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने कहा कि कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों के परिजन यदि कोई सामान या भोजन मरीजों के लिए लाते है तो वे दोपहर 12 से 1 बजे के बीच या शाम 7 से 8 बजे के बीच रिसेप्शन काउंटर पर जमा करा सकते है। उन्होंने कहा कि मरीजों को सुबह 8 बजे नाश्ता, दोपहर 1 बजे व रात्रि 8 बजे भोजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जायें। 

कलेक्टर श्री द्विवेदी ने बैठक में कहा कि मरीजों के परिजनों को मरीजों के संबंध में जानकारी देने के लिए एक लेण्डलाइन फोन नम्बर जारी किया जायें, जिस पर फोन लगाकर मरीज के परिजन आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सके। उन्होंने कोविड केयर सेंटर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने तथा अनाउसिंग के लिए पीए सिस्टम लगाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने कहा कि कोविड केयर सेंटर में प्रवेश के लिए केवल एक ही गेट चालू रखा जायें बाकी अन्य गेट बंद किए जायें। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी अनावश्यक व्यक्ति कोविड केयर सेंटर के बाहर तक भी न पहुंचे यह सुनिश्चित किया जायें। उन्होंने उपस्थित डॉक्टर्स से कहा कि जिसकी जहां ड्यूटी है वह वहीं निर्धारित समय पर ड्यूटी करें। ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। 

कलेक्टर श्री द्विवेदी ने बैठक में कहा कि कोविड केयर सेंटर में डॉक्टर्स के आने जाने व रूकने के समय की मॉनिटरिंग सीसीटीवी के माध्यम से की जायेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु होने पर शव वाहन से मरीज की डेड बॉडी सीधे शमशान ले जाई जायें, न कि उसके घर। उन्होंने कहा कि संबंधित चिकित्सक निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए डेड बॉडी को विधिवत पैक कर शव वाहन से शमशान पहुंचवायें तथा नगर निगम व पुलिस को भी इसकी सूचना रहें। उन्होंने कहा कि जो मरीज कोरोना वार्ड में भर्ती है भले ही वे पॉजिटिव न हो लेकिन यदि उनकी मृत्यु कोविड वार्ड में होती है तो उनके मृत शरीर का अंतिम संस्कार भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जायें।

No comments:

Post a Comment