AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 6 April 2021

स्वयं मास्क लगाएँ और परिवार के सदस्यों को भी लगवाएँ

 स्वयं मास्क लगाएँ और परिवार के सदस्यों को भी लगवाएँ 
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों से की अपील

खण्डवा 6 अप्रैल, 2021 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी मास्क लगाएँ, अपने परिवार के सभी सदस्यों को मास्क लगवाएँ, दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करें तथा इसके माध्यम से प्रदेश व देश की कोरोना से रक्षा करें। 

मास्क नहीं तो बात नहीं

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए अपने घर से न निकले। यदि कोई दूसरा व्यक्ति उनसे बात करता है तथा उसने मास्क नहीं लगा रखा है तो उस व्यक्ति से बात न करें। 

मास्क नहीं तो सामान नहीं

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी दुकान पर बिना मास्क लगाए सामान लेने जाता है और सामान मांगता है तो दुकानदार उसे सामान न दे। 

सभी सावधानियों का पालन करें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों से कहा हैं कि कोरोना के विरुद्ध हमें सभी सावधानियों का पालन करना चाहिए। मास्क लगाने के साथ ही एक दूसरे से सुरक्षित दूरी, बार-बार हाथों को साफ करना, सैनिटाइज करना आदि का पालन करें तथा दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

No comments:

Post a Comment