कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्राचार्यो की बैठक सम्पन्न
खण्डवा 9 अप्रैल, 2021 - कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण हेतु खण्डवा नगर के शासकीय एवं अशासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल संस्थाओं के प्राचार्यो की बैठक गुरूवार को आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजीव भालेराव ने उपस्थित प्राचार्यो को निर्देश दिए कि शालाओं में कोविड-19 की गाईडलाइन का पालन करते हुए संस्थाओं का संचालन किया जाये, जिसमें सामाजिक दूरी का पालन करने तथा बच्चों को मास्क के साथ संस्था में बैठने व सेनेटाइजेशन की व्यवस्था स्कूल में करने के संबंध में निर्देश दिए गए है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री भालेराव ने बैठक में प्राचार्यो को निर्देश दिए कि 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी कर्मचारी व शिक्षकों का टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराया जाये। बैठक में प्राचार्यो को निर्देश दिए गए कि शिक्षण संस्थाओं के बाहर कोविड गाइडलाइन के पालन में पोस्टर चस्पा किया जायें। प्राचार्यो को निर्देश दिए गए कि वे पालकों को समझाइश दे कि उनके बच्चें मास्क लगाकर ही स्कूल आएं। विद्यार्थियों को अनावश्यक स्कूल व घर के बाहर न घूमने देने के संबंध में भी प्राचार्यो को समझाइश दी गई।
No comments:
Post a Comment