AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 7 April 2021

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंस में धर्मगुरूओं से चर्चा की

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंस में धर्मगुरूओं से चर्चा की

खण्डवा 7 अप्रैल, 2021 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वास्थ्य आग्रह के दौरान आज मिंटो हाल में विभिन्न धर्म गुरुओं के साथ कोरोना नियंत्रण पर विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने धर्म गुरुओं से आमजन को मार्गदर्शन देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूरे देश में जब कोरोना संक्रमण बढ़ रहा, ऐसे में समाज के सहयोग से ही वायरस पर नियंत्रण के उपायों को लागू किया जा सकता है। सावधानियों के पालन की धर्म गुरुओं की अपील कारगर होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस कार्य में स्वैच्छिक वॉलेंटियर बनें और कोरोना नियंत्रण में सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना संक्रमण से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई जा रही। प्रारंभ में अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान ने कोरोना की स्थिति पर प्रेजेंटेशन दिया। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम भी उपस्थित थे। खण्डवा कलेक्ट्रेट के वीसी रूम में जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सेवादास पटेल के साथ शहर काजी सैयद निसार अली सहित विभिन्न धर्मो के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment