AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 12 April 2021

दूसरे दिन सोमवार को 6500 से अधिक ने कराया कोविड वैक्सीनेशन

 टीकाकरण महोत्सव 

दूसरे दिन सोमवार को 6500 से अधिक ने कराया कोविड वैक्सीनेशन

खण्डवा 12 अप्रैल, 2021 - जिला प्रषासन, सामाजिक संस्था, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य विभाग के सहयोग से 11 से 14 अप्रेल तक कोविड टीकाकरण महोत्सव मनाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि टीकाकरण महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को नागरिकों में टीकाकरण को लेकर भारी उत्साह देखा गया। जिले में दूसरे दिन शहरी तथा ग्रामीण में 110 से अधिक टीकाकरण केन्द्रों पर 6500 से अधिक नागरिकों ने वैक्सिनेषन करवाया। डॉ. चौहान ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक के आयु वर्ग के समस्त नागरिकों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से अधिक के आयु वर्ग के व्यक्ति कोविन पोर्टल पर पंजीयन करा कर टीका अपने निकटस्थ टीकाकरण केन्द्र पर लगवा सकते है। टीकाकरण केन्द्रों पर स्पॉट रजिस्ट्रेषन करवाकर भी टीकाकरण कराया जा सकता है इसके लिए नागरिक अपना आधार कार्ड एवं अपनी फोटो आईडी ले जाकर कोरोना का टीका लगवा सकते है। टीकाकरण के बाद भी मास्क लगाना, दो गज की दूरी रखना है और बार-बार सेनेटाईजर या साबुन से अपने हाथोें को धोना है। 

No comments:

Post a Comment