AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 8 April 2021

गुरूवार को 32 केन्द्रांे पर लगभग 3300 ने कराया कोविड वैक्सिनेशन

 गुरूवार को 32 केन्द्रांे पर लगभग 3300 ने कराया कोविड वैक्सिनेशन

खण्डवा 8 अप्रैल, 2021 - जिला प्रषासन, सामाजिक संस्थाएं एवं अन्य विभाग के सहयोग से 45 वर्ष से अधिक आयु के कोविड वैक्सिनेशन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि गुरूवार को जिले में 32 टीकाकरण केन्द्रों पर लगभग 3300 नागरिकों ने कोविड वैक्सीन लगवाया है। उन्होंने बताया कि सरस्वती षिषु मंदिर वैंकुण्ठ नगर टीकाकरण केन्द्र पर सेवा भारती खंडवा के सहयोग से नागरिकों ने बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन कराया। इसी तरह घंटाघर स्थित अग्रवाल धर्मषाला में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर पर भी बड़ी संख्या में नागरिकों ने टीका लगवाया। 

No comments:

Post a Comment