AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 1 April 2021

ई.व्ही.एम. व वीवीपैट मशीनों की स्केनिंग का कार्य 3 अप्रैल से

 लोक सभा उप निर्वाचन - 2021

ई.व्ही.एम. व वीवीपैट मशीनों की स्केनिंग का कार्य 3 अप्रैल से

 खण्डवा 1 अप्रैल, 2021 - आगामी दिनों में आयोजित होने वाले लोकसभा उप निर्वाचन के लिए मुरैना जिले से ई.व्ही.एम. मशीन खण्डवा लाई जा चुकी है। इन मशीनों की स्केनिंग का कार्य नहाल्दा स्थित ई.व्ही.एम. वेयर हाउस में 3 अप्रैल को प्रारंभ होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि वेयर हाउस प्रातः 11 बजे खोला जायेंगा एवं सायं 5 बजे बंद किया जायेगा। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे वेयर हाउस को खोलते व बंद करते समय उपस्थित रह सकते है। 

No comments:

Post a Comment