AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 13 April 2021

27 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं, 56 डिस्चार्ज हुए

 27 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं, 56 डिस्चार्ज हुए 

खण्डवा 13 अप्रैल, 2021 - मंगलवार को 27 मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है तथा 421 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आईं है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिले में इस समय कोरोना संक्रमण के कुल 180 एक्टिव केस है। उन्होंने बताया कि गत चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर 56 मरीजों को कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया। डॉ. शर्मा ने बताया कि मंगलवार को कुल 361 मरीजों के सेम्पल लिए गए है। गत चौबीस घण्टों में कोरोना संक्रमण से 1 मरीज की मृत्यु हुई है। इस तरह कोरोना संक्रमण से अब तक जिले के 71 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

No comments:

Post a Comment