AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 10 April 2021

खण्डवा शहर में शनिवार को 1700 से अधिक ने करवाया कोविड वैक्सीनेशन

  खण्डवा शहर में शनिवार को 1700 से अधिक ने करवाया कोविड वैक्सीनेशन
बोहरा समाज एवं माहेष्वरी समाज ने टीकाकरण में किया बढ़ चढ़ कर सहयोग

खण्डवा 10 अप्रैल, 2021 - कोविड वैक्सीनेशन के लिए सामाजिक संगठन व समाजसेवी संस्थाएं भी जिला प्रषासन के साथ भरपूर सहयोग कर रहे है। शनिवार को खण्डवा शहर के लगभग एक दर्जन टीकाकरण केन्द्रों पर 1700 से अधिक लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि शनिवार को शहरी क्षेत्र में सैफी कॉलोनी में बोहरा समाज के सहयोग से तथा श्री माहेष्वरी पंचायत भवन में माहेष्वरी समाज एवं लायन्य क्लब खण्डवा ग्रेटर के सहयोग से टीकाकरण केन्द्र स्थापित किये गये। डॉ. चौहान ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक के आयु वर्ग के समस्त नागरिकों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। व्यक्ति कोविन पोर्टल पर या आरोग्य् सेतु एप पर पंजीयन करा कर टीका अपने निकटस्थ टीकाकरण केन्द्र पर लगवा सकते है। टीकाकरण केन्द्रों पर स्पॉट रजिस्ट्रेषन करवाकर भी टीकाकरण कराया जा सकता है इसके लिए नागरिक अपना आधार कार्ड एवं अपनी फोटो आईडी ले जाकर कोरोना का टीका लगवा सकते है। टीकाकरण के बाद भी मास्क लगाना, दो गज की दूरी रखना है और बार-बार सेनेटाईजर या साबुन से अपने हाथोें को धोना है। मेरी सुरक्षा मेरा मास्क सभी से अपील है कि मास्क अनिवार्य रूप से लगाये। 

No comments:

Post a Comment