AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 13 April 2021

वन मंत्री डॉ. शाह 14 अप्रैल को अधिकारियों की बैठक लेकर करेंगे समीक्षा

 वन मंत्री डॉ. शाह 14 अप्रैल को अधिकारियों की बैठक लेकर करेंगे समीक्षा
कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं का भी लेंगे जायजा 

खण्डवा 13 अप्रैल, 2021 - प्रदेश के वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह को प्रदेश सरकार ने कोविड संक्रमण संबंधी मामलों की समीक्षा के लिए खण्डवा एवं बुरहानपुर जिले का प्रभार सौंपा है। इसी क्रम में वन मंत्री डॉ. शाह 14 अप्रैल को खण्डवा कलेक्ट्रेट में प्रातः 11 बजे विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कोविड संक्रमण से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करेंगे। वन मंत्री डॉ. शाह इस दौरान जिला अस्पताल परिसर में स्थापित कोविड केयर सेंटर में जाकर वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लेंगे। 

No comments:

Post a Comment