एस.एन.कॉलेज में विद्यार्थियों को दी गई मतदाता जागरूकता की जानकारी
खण्डवा 8 जनवरी, 2020 - भारत निर्वाचन आयोग की मजबूत लोकतंत्र के लिए चुनावी साक्षरता थीम के क्रियान्वयन के लिए बुधवार को महाविद्यालय में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शंकरलाल सिंघाड़े ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नयी मतदाता सूची में फार्म नम्बर 6 को भरकर महाविद्यालय के स्वीप कार्यालय एवं बीएलओ के माध्यम से अवष्य जमा करें। जिसमें भारत निर्वाचन का उद्देष्य समय सीमा में पूरा किया जा सकें। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेष जैन ने स्वीप की गतिविधियों के तहत किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए छात्रों को नवीन मतदान बनने एवं शत् प्रतिषत मतदान करने तथा योग्य उम्मीदवार का चयन कर देष के नव निर्माण में सहयोग की अपील की। महाविद्यालय के स्वीक कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री टी.आर. ब्राम्हणे ने मतदाता दिवस पर होने वाले आयोजनों की जानकारी दी। महाविद्यालय के एनएसएस प्रभारी व अन्य प्राध्यापकगण मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment