पंचायतों से राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित
खण्डवा 9 जनवरी, 2020 - राज्य शासन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायत राज संस्थाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत करने के लिए 31 जनवरी 2020 तक ऑनलाईन प्रविष्टियाँ आमंत्रित की है। संस्थाएं वेबसाइट panchayataward.gov.in के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते है। आयुक्त पंचायत-राज श्री संदीप यादव ने बताया कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में 24 अपैल को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा है। नामांकन निर्धारित ऑनलाईन प्रपत्र में है:- मूल्याँकन वर्ष 2018-19 के आधार पर होगा। दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार सामान्य और विषयात्मक श्रेणी के लिए तीनों स्तर की पंचायतों को दिया जायेगा। जबकि नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार ग्राम पंचायतों को ग्राम सभा के उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए दिया जायेगा। ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार के तहत ग्राम पंचायत को पुरूस्कार दिया जायेगा एवं बाल-हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार ग्राम पंचायत को दिया जाएगा। आयुक्त पंचायती राज ने बताया कि पंचायतों के चयन का कार्य राज्य एवं खण्ड स्तर पर गठित समितियों के माध्यम से किया जाएगा। प्रथम स्तर खण्ड स्तर पर चयन प्रत्यक्ष विचार-विमर्श, साक्षात्कार के आधार पर होगा, आवेदक ग्राम पंचायत प्रस्तुतिकरण देगी और मूल्यांकन वर्ष में पंचायत द्वारा अर्जित उपलब्धियों को वीडियों के माध्यम से भी खण्ड स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करेगी। इसी अनुक्रम में चयनित ग्राम पंचायत एक प्रस्तुतिकरण जिला स्तर चयन समिति के समक्ष करेगी।
No comments:
Post a Comment