AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 10 January 2020

जिले की 40 शालाओं को आदर्ष तरीके से विकसित किया जायेगा

जिले की 40 शालाओं को आदर्ष तरीके से विकसित किया जायेगा
सी.एस.आर. फण्ड से बलड़ी व पुनासा क्षेत्र के स्कूलों के लिए 1.62 करोड़ रू. स्वीकृत

खण्डवा 10 जनवरी, 2020 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आकांक्षी जिला खण्डवा में सी.एस.आर. सामुदायिक सामाजिक जिम्मेदारी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि सी.एस.आर. मद से एन.एच.डी.सी. आर.एण्ड.आर. द्वारा पुनासा विकासखण्ड की 17 एवं बलडी किल्लौद विकासखण्ड की कुल 23 शालाओं को आदर्ष शाला बनाने के लिए राषि स्वीकृत की गई है। जिला परियोजना समन्वयक श्री संजीव मण्डलोई ने बताया कि एन.एच.डी.सी. के सीएसआर मद से इन कुल 40 शालाओं के लिए कुल 1 करोड़ 62 लाख 52 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। इस राषि से इन 40 शालाओं के भवनों का जीर्णोद्धार, इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा विकसित करने, इन स्कूलों में खेल सामग्री, संकुल अकादमिक समन्वयकों व षिक्षकों के प्रषिक्षण, स्टेषनरी, टीचिंग लर्निंग मटेरियल, पुस्तकालय के विकास, बाला पेंटिंग जैसे कार्य कराये जायेंगे। आज आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि यह कार्य शाला प्रबंधन समिति, डाइट व जिला स्तर से पूर्ण कराये जायेंगे। इसके लिए सर्व प्रथम 16 जनवरी 2020 को डाइट में संबंधित चयनित शालाओं के प्रधानपाठक व एक सहयोगी शाला षिक्षक की बैठक आयोजित कर उन्हें योजना व इसके क्रियान्वयन से अवगत कराया जायेगा। इस कार्य की जिम्मेदारी प्राचार्य डाईट एव जिला परियोजना समन्वयक सर्व षिक्षा अभियान खण्डवा को दी गई।

No comments:

Post a Comment