AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 15 February 2019

मतदाता जागरूकता गतिविधियों के लिए जिला स्तरीय समन्वयक नियुक्त

मतदाता जागरूकता गतिविधियों के लिए जिला स्तरीय समन्वयक नियुक्त

खण्डवा 15 फरवरी, 2019 - आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान मतदाता जागरूकता गतिविधियों के प्रचार प्रसार के लिए जिला स्तरीय समन्वयकों की नियुक्ति कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने की है। जारी आदेश अनुसार स्वीप के जिला स्तरीय कोर्डिनेटर जिला पंचायत के सीईओ श्री डी.के. नागेन्द्र रहेंगे। सोशल मीडिया कोर्डिनेटर के रूप में जनसम्पर्क अधिकारी श्री बृजेन्द्र शर्मा तथा दिव्यांग कल्याण गतिविधियों के लिए जिला स्तरीय समन्वयक जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय भारद्वाज को बनाया गया है। शहरी क्षेत्र में स्वीप के प्रभारी आयुक्त नगर निगम श्री जे.जे. जोशी, जिला स्तरीय जेण्डर स्वीप कोर्डिनेटर के रूप में श्री सुभाष सोलंकी जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी को नियुक्त किया गया है। यूथ कोर्डिनेटर के रूप में प्राध्यापक एस.एन. काॅलेज श्री चंद्रपाल सिंह रावत , वन क्षेत्र में स्वीप गतिविधियों के लिए श्री कैलाश भटकारे सहायक वन संरक्षक तथा जिला स्तरीय सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में श्री अनिल चंदेल जिला ई गवर्नेस को नियुक्त किया गया है। 

No comments:

Post a Comment