AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 26 February 2019

ऑटो रिक्शा की सवारियों के लिए किराये की दरें निर्धारित

ऑटो रिक्शा की सवारियों के लिए किराये की दरें निर्धारित 

खण्डवा 26 फरवरी, 2019 - कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले के निर्देश पर रेल्वे स्टेशन व बस स्टेण्ड से शहर के विभिन्न भागों में जाने के लिए ऑटो रिक्शा किराया की दरें निर्धारित की गई है। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री जगदीश बिल्लौरे ने बताया कि यह किराया सूची नगर निगम आयुक्त द्वारा नए व पुराने बस स्टेण्ड तथा रेल्वे स्टेशन व अन्य ऑटो रिक्शा स्टेण्ड पर चस्पा कराई जा रही है। निर्धारित किराये के अलावा यातायात शुल्क के रूप में सवारी को 2 रू. अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
रेल्वे स्टेशन से दिन में 15 रू. व रात में 18 रू. किराये वाले स्थान
        एआरटीओ श्री बिल्लौरे ने बताया कि रेल्वे स्टेशन से बड़ाबम चौराहा, रामेश्वर तिराहा, इंदिरा चौक, कहारवाड़ी, बजरंग चौक, जलेबी चौक, जय अम्बे चौक व शनि मंदिर, घण्टाघर चौराहा, टाउन हाल, मेन हॉस्पिटल, लेडी बटलर, पड़ावा हनुमान मंदिर, टेगोर पार्क, रेस्ट हाउस , शिवाजी चौक तक प्रातः 6 से रात्रि 10 बजे तक का किराया 15 रू. तथा रात्रि 10 से प्रातः 6 बजे तक का किराया 18 रूपये निर्धारित किया गया है।
रेल्वे स्टेशन से दिन में 27 रू. व रात में 32 रू. किराये वाले स्थान
           रेल्वे स्टेशन से आनंद नगर, दीनदयालपुरम, अंजनी टॉकीज, गौशाला, दादाजी धाम, गर्ल्स डिग्री कॉलेज, पदम नगर चौकी, व आशीर्वाद तिराहा, स्टेडियम ग्राउण्ड, कलेक्टर ऑफिस व कोर्ट, आदर्श नगर, बीएसएन ऑफिस , अवस्थी चौराहा, सर्वोदय कॉलोनी गेट, सिद्धिपुरम कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी, पुलिस लाइन, रोकडि़या हनुमान मंदिर, रविन्द्र नगर कॉलोनी, मिशन कम्पाउंड तक प्रातः 6 से रात्रि 10 बजे तक का किराया 27 रू. तथा रात्रि 10 से प्रातः 6 बजे तक का किराया 32 रूपये निर्धारित किया गया है। 
रेल्वे स्टेशन से दिन में 39 रू. व रात में 47 रू. किराये वाले स्थान
         रेल्वे स्टेशन से पॉलिटेक्निक कॉलेज, आरटीओ ऑफिस, पंजाब कॉलोनी, संजय नगर तिराहा और इंदौर नाका, ठक्कर शौरूम , वत्सला विहार, वार्को सिटी, भण्डारियां रोड, झोपड पट्टी, रेल्वे फाटक, बाल सेवा सदन, शिव मंदिर, मस्जिद के पास गणेश तलाई तक प्रातः 6 से रात्रि 10 बजे तक का किराया, 39 रू. तथा रात्रि 10 से प्रातः 6 बजे तक का किराया 47 रूपये निर्धारित किया गया है। 
रेल्वे स्टेशन से दिन में 51 रू. व रात में 61 रू. किराये वाले स्थान
        रेल्वे स्टेशन से मिश्रा पेट्रोल पम्प, सिंगाजी कॉलोनी, माता चौक, नारायण नगर, नर्मदापुरम, नई अनाज मण्डी तिराहा, सोफिया कान्वेंट स्कूल, हरसूद नाका व केन्द्रिय विद्यालय , खानशाहवली तक प्रातः  6 से रात्रि 10 बजे तक का किराया 51 रू. तथा रात्रि 10 से प्रातः 6 बजे तक का किराया 61 रूपये निर्धारित किया गया है। 
रेल्वे स्टेशन से दिन में 63 रू. व रात में 76 रू. किराये वाले स्थान
         रेल्वे स्टेशन से रामनगर तिराहा, रतागढ़ , एनव्हीडीए कॉलोनी, हेलीपेड गेट, ईट भट्टा तक तक प्रातः 6 से रात्रि 10 बजे तक का किराया 63 रू. तथा रात्रि 10 से प्रातः 6 बजे तक का किराया 76 रूपये निर्धारित किया गया है।
रेल्वे स्टेशन से दिन में 75 रू. व रात में 90 रू. किराये वाले स्थान
        रेल्वे स्टेशन से चीराखदान, नागचून तालाब तक प्रातः 6 से रात्रि 10 बजे तक का किराया 75 रू. तथा रात्रि 10 से प्रातः 6 बजे तक का किराया 90 रूपये निर्धारित किया गया है। 

No comments:

Post a Comment