AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 22 February 2019

मीडिया प्रतिनिधियों को दी मतदाता सूची के अंतिम प्रकाषन की जानकारी

मीडिया प्रतिनिधियों को दी मतदाता सूची के अंतिम प्रकाषन की जानकारी

खण्डवा संसदीय क्षेत्र की 8 विधानसभा क्षेत्रों में हैं कुल 1890773 मतदाता 

खण्डवा संसदीय क्षेत्र में हैं कुल 974508 पुरूष, 916186 महिला व 79 थर्ड जेण्डर मतदाता 

खण्डवा 22 फरवरी, 2019 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाषन कर दिया गया। अब संसदीय क्षेत्र में कुल 18,90,773 मतदाता दर्ज है, जिनमें से 9,74,508 पुरूष, 9,16,186 महिला मतदाता तथा 79 थर्ड जेण्डर मतदाता है। यह जानकारी कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी संसदीय क्षेत्र खण्डवा श्री विषेष गढ़पाले ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक में दी। उन्होंने इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि आगामी 2 व 3 मार्च को नए युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए दो दिवसीय विशेष अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार करें, ताकि ऐसे युवा मतदाता जिन्होंने अभी तक अपने नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़वाये है वे इस अवसर का लाभ उठा सकें। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि निर्वाचन संबंधी विभिन्न आदेष व सूचनाएं खण्डवा की वेबसाइट ाींदकूंण्दपबण्पद पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नम्बर 1950 पर कोई भी व्यक्ति सीधे निर्वाचन आयोग को शिकायत कर सकता है। 
 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गढ़पाले ने बताया कि मांधाता विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 175 में कुल 194620 मतदाता दर्ज है, जिनमें से 101118 पुरूष, 93499 महिला मतदाता तथा 3 थर्ड जेण्डर मतदाता है। इसके अलावा बागली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 174 में कुल 226417 मतदाता दर्ज है, जिनमें से 117323 पुरूष, 109090 महिला मतदाता तथा 4 थर्ड जेण्डर मतदाता है। खण्डवा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 177 में कुल 252792 मतदाता दर्ज है, जिनमें से 130461 पुरूष, 122302 महिला मतदाता तथा 29 थर्ड जेण्डर मतदाता है। पंधाना विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 178 में कुल 251510 मतदाता दर्ज है, जिनमें से 130453 पुरूष, 121052 महिला मतदाता तथा 5 थर्ड जेण्डर मतदाता है। नेपानगर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 179 में कुल 239847 मतदाता दर्ज है, जिनमें से 123090 पुरूष, 116738 महिला मतदाता तथा 19 थर्ड जेण्डर मतदाता है। बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 180 में कुल 291473 मतदाता दर्ज है, जिनमें से 149920 पुरूष, 141536 महिला मतदाता तथा 17 थर्ड जेण्डर मतदाता है। भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 181 में कुल 219609 मतदाता दर्ज है, जिनमें से 111971 पुरूष, 107637 महिला मतदाता तथा 1 थर्ड जेण्डर मतदाता है। बड़वाह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 182 में कुल 214505 मतदाता दर्ज है, जिनमें से 110172 पुरूष, 104332 महिला मतदाता तथा 1 थर्ड जेण्डर मतदाता है। इसके अलावा जिले का हरसूद विधानसभा क्षेत्र जो कि बैतूल संसदीय क्षेत्र में आता है, वहां अंतिम प्रकाशन के साथ कुल 199476 मतदाता दर्ज है, जिनमें से 103352 पुरूष, 96119 महिला मतदाता तथा 5 थर्ड जेण्डर मतदाता दर्ज है।
26 दिसम्बर को प्रारंभिक प्रकाशन होने के बाद मतदाता सूची में जुडें कुल 41167 नए मतदाता
प्रारंभिक प्रकाषन 26 दिसम्बर 2018 को सम्पन्न हुआ था इसके बाद अंतिम प्रकाशन आज किया गया। प्रारंभिक प्रकाशन के बाद खण्डवा संसदीय क्षेत्र में अब 41167 नए मतदाता निर्वाचक नामावली में जोड़े गए जिनमें से मांधाता विधानसभा क्षेत्र में 3315, बागली विधानसभा क्षेत्र में 4572, खण्डवा विधानसभा क्षेत्र में 6359, पंधाना विधानसभा क्षेत्र में 4777, नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 4847 , बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में 6009, भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र में 5873, बड़वाह विधानसभा क्षेत्र में 5415 नए मतदाता जोड़े गए है। 
मतदाता सूची में जेण्डर रेषो बढ़कर हुआ 940.15
कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी संसदीय क्षेत्र खण्डवा श्री विषेष गढ़पाले ने बताया कि 26 दिसम्बर की स्थिति में मतदाता सूची में संसदीय क्षेत्र का जेण्डर रेषो (लिंगानुपात) 937.28 था , जो कि आज की स्थिति में बढ़कर  940.15 हो गया है। उन्होंने बताया कि आज अंतिम प्रकाषन के बाद यह लिंग अनुपात मांधाता विधानसभा क्षेत्र में 924.65, बागली विधानसभा क्षेत्र में 929.83, खण्डवा विधानसभा क्षेत्र में 937.46, पंधाना विधानसभा क्षेत्र में 927.94, नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 948.40, बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में 944.08, भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र में 961.29, बड़वाह विधानसभा क्षेत्र में 946.99 हो गया है। 
लोकसभा निर्वाचन में खण्डवा संसदीय क्षेत्र में रहेंगे कुल 2370 मतदान केन्द्र
कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी संसदीय क्षेत्र खण्डवा श्री गढ़पाले ने बताया कि संसदीय क्षेत्र के सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2370 मतदान स्थापित किए गए है, जिसमंे मांधाता विधानसभा में 265, बागली विधानसभा क्षेत्र में 294, खण्डवा विधानसभा क्षेत्र में 299 व पंधाना विधानसभा क्षेत्र में 318, नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 305, बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में 345, भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र में 276, बड़वाह विधानसभा क्षेत्र में 268 मतदान केन्द्र शामिल है।

No comments:

Post a Comment