AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 24 February 2019

कृषि विज्ञान केन्द्र में रबी किसान मेला सम्पन्न

कृषि विज्ञान केन्द्र में रबी किसान मेला सम्पन्न

खण्डवा 24 फरवरी, 2019 - कृषि विज्ञान केन्द्र में रविवार को कपास परियोजना, बी.एम. कृषि महाविद्यालय और आत्मा परियोजना के समन्वय से रबी किसान मेला आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र वर्मा विधायक खंडवा तथा विशिष्ट अतिथि श्री राम दांगोरे विधायक पंधाना जिला खंडवा थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एस.एन. उपाध्याय ने की। डॉ. डी.के. वाणी, प्रधान वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, डा. आर. आई. सिसोदिया, प्रोफेसर एवं कृषक प्रतिनिधियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्नत कृषि तकनीकियों पर कृषि विज्ञान केन्द्र, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग एवं उद्यानिकी विभाग ने प्रदर्शनी लगाई गयी जिसे कृषको ने देखा व जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में खंडवा जिले के 473 कृषक सम्मिलित हुए। 
कार्यक्रम के विशेष अतिथि विधायक पंधाना श्री राम दांगोरे ने जल संरक्षण व जल के संरक्षित उपयोग की ओर कृषकों का ध्याान आकृष्ट किया गया। कार्यक्रम के विधायक खण्डवा श्री देवेन्द्र वर्मा ने कृषकों को दी जा रही सुविधाओं का पूरा लाभ लेने को कहा तथा वैज्ञानिकों के अनुसार बतलाई गई उन्नत तकनीकों से कृषि व उद्यानिकी का उत्पादन को बढाने की बात कही। इसके पश्चात तकनीकी सत्र में कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें डॉ. एस.एन. उपाध्याय, डॉ. डी.के. वाणी, डॉ. आशीष बोबडे, डॉ. सुभाष रावत, डॉ. दिनेश पालीवाल और कपास परियोजना के वैज्ञानिक डॉ. श्रीवास्तव एवं डॉ. रवीन्द्र चैधरी ने भाग लिया और किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान कर किसानो का मार्गदर्शन किया। डॉ. डी.के. वाणी ने जैविक खाद निर्माण हेतु वेस्ट डी कंपोजर का उपयोग के बारे में कृषकों को जानकारी दी। कार्यक्रम में कड़कनाथ चूजों का हितग्राहियों को वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. मुकेश गुप्ता ने किया। उपस्थित कृषकों ने प्रदर्शनी व वैज्ञानिकों से चर्चा को लाभप्रद बतलाया। 

No comments:

Post a Comment