AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 18 February 2019

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को डिजिटल हीमोग्लोबिन मीटर का प्रशिक्षण

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को डिजिटल हीमोग्लोबिन मीटर का प्रशिक्षण

खण्डवा 18 फरवरी, 2019 - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रतन खंडेलवाल ने बताया कि गर्भवती महिला व अन्य महिलाओं की एनीमिया की जांच करने में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पुरानी पद्धति हीमोग्लोबीन मीटर की सहायता से जांच की जाती थी, जिसमें 20-25 मिनट का समय लगता था अब टाटा ट्रस्ट द्वारा जिलें की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की डिजिटल हीमोग्लोबिन मीटर प्रदाय किया गया है। इस हीमोग्लोबिन मीटर की विशेषता रक्ताल्पता की जांच करने में लगभग 50 सेकड में जांच का परिणाम प्राप्त हो जाता है जिससें गर्भवती महिलाओं को एनीमिया की शीघ्र पहचान कर उनका सही समय पर ईलाज किया जा सकेगा। टाटा ट्रस्ट डाॅ. सायली शिलेंवत आरएनएमएनसीआई काउंसलर के द्वारा इस हीमोग्लोबिन मीटर का प्रशिक्षण ब्लाक स्तर पर सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है। 

No comments:

Post a Comment