राजस्व लोक अदालत में हुआ 784 प्रकरणों का निराकरण
खण्डवा 16 फरवरी, 2019 - खण्डवा जिले की 5 तहसील खालवा, हरसूद, पुनासा, पंधाना व खण्डवा में शनिवार को राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया गया। इन लोक अदालत में कुल 784 प्रकरणों का निराकरण किया गया। खण्डवा तहसील में आयोजित राजस्व लोक अदालत में 513 प्रकरणों में से 430 का निराकरण किया गया। पंधाना तहसील में आयोजित राजस्व लोक अदालत में 82 प्रकरणों में से 59 का निराकरण किया गया। पुनासा तहसील में आयोजित राजस्व लोक अदालत में 187 प्रकरणों में से 176 का निराकरण किया गया। हरसूद तहसील में आयोजित राजस्व लोक अदालत में 97 प्रकरणों में से 81 का निराकरण किया गया। खालवा तहसील में आयोजित राजस्व लोक अदालत में 162 प्रकरणों में से 98 का निराकरण किया गया। पुनासा तहसील में 13 तथा हरसूद तससील में 36 दाण्डिक प्रकरणों का भी निराकरण किया गया।
No comments:
Post a Comment