AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 15 February 2017

सभी विकासखण्ड मुख्यालयों पर लगाए जायेंगे अन्त्योदय मेले

सभी विकासखण्ड मुख्यालयों पर लगाए जायेंगे अन्त्योदय मेले
गरीब कल्याण वर्ष के दौरान आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

खण्डवा 15 फरवरी, 2017 - शासन के निर्देषानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 25 सितम्बर 2016 से 25 सितम्बर 2017 तक की अवधि को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जाना है। इस दौरान गरीबों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का जिले के गरीबों को लाभ दिलाने के उद्देष्य से जिले के प्रत्येक विकासखण्ड मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय पर 31 मार्च तक अन्त्योदय मेले आयोजित किए जायेंगे। इन मेलो में एक साथ एक ही स्थान पर हजारों हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती स्वाति मीणा नायक ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों व आयुक्त नगर निगम तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को उनके क्षेत्र के गरीब लोगों को विभिन्न योजनाओं में सहायता दिलाने हेतु प्रकरण स्वीकृत करने तथा उनका वितरण अन्त्योदय मेलो में करने के निर्देष दिए गए है। इस वित्तीय वर्ष में अन्त्योदय मेलो का आयोजन प्रत्येक विकासखण्ड में किया जाना है। इन मेलो मंे विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यो पर आधारित विकास प्रदर्षनी लगाई जायेगी। इन अन्त्योदय मेलो में स्वास्थ्य षिविर भी आयोजित किए जायेंगे, जिनमें मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःषुल्क दवाईयां दी जायेगी। अन्त्योदय मेलो के साथ रोजगार मेलो का भी आयोजन किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment