AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 15 February 2017

जिले में थाईलेण्ड मांगुर मछली की प्रजाति का पालन प्रतिबंधित

जिले में थाईलेण्ड मांगुर मछली की प्रजाति का पालन प्रतिबंधित

खण्डवा 15 फरवरी, 2017 - सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने बताया कि सहायक मत्स्य अधिकारी आपके प्रभार के विकासखण्डों के मत्स्य बाजार एवं ग्रामीण, सिंचाई तालाबों का गहनता से निरीक्षण करें कि थाईलेण्ड मांगुर मछली का पालन न हो, यदि किसी जलाषय में उक्त प्रजाति का मत्स्य पालन किया जा रहा हो तो उसे तत्काल नष्ट करने की कार्यवाही करें। उन्होंने बताया कि लगभग दो सप्ताह पहले रायसेन जिले में थाई मांगुर मछली पाई गई थी, जिस पर प्रमुख सचिव मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग मंत्रालय, भोपाल द्वारा अत्यंत खेद व्यक्त किया गया है तथा इस संबंध में संचालक  मत्स्योद्योग मध्यप्रदेष द्वारा थाईलेण्ड मांगुर मछली के पालन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु निर्देषित किया गया। उन्होंने बताया कि जिले के किसी भी स्थान पर थाईलेण्ड मांगुर मछली की प्रजाति का पालन ना हो एवं बाजारों का सतत् निरीक्षण करते रहे तथा उक्त निर्देषों का कढ़ाई से पालन करने के निर्देष दिए। 

No comments:

Post a Comment