AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 13 February 2017

महाषिवरात्रि पर्व पर कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त

महाषिवरात्रि पर्व पर कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त

खण्डवा 13 फरवरी, 2017 -  आगामी 24 फरवरी को महाषिवरात्रि का पर्व आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती स्वाति मीणा नायक ने कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किए है। नियुक्त अधिकारियों में खण्डवा शहर के लिए अनुविभागीय अधिकारी श्री शाष्वत शर्मा, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री अभिषेक शर्मा को नियुक्त किया गया है। जबकि सिटी कोतवाली क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार सिंगोट वृत्त श्री अरविंद पाराषर को कार्यपालिक दण्डाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। इसके साथ ही हरसूद , पंधाना एवं पुनासा के अनुविभागीय अधिकारियों को पर्व के दौरान अपने अपने अनुभाग में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

No comments:

Post a Comment