मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा केंद्रीय सहकारी बैंक खण्डवा अध्यक्ष श्री यादव के निधन पर शोक व्यक्त
खण्डवा : 6 फरवरी, 2017
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व विधायक एवं खण्डवा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री हुकुमचंद यादव के निधन पर गहन दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा कि स्व.यादव लोकप्रिय और कर्मठ राजनेता थे। उन्होंने विभिन्न पद का दायित्व बखूबी निभाया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जन सेवा लोक हित के लिए सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाले खण्डवा के लाल पूर्व विधायक आदरणीय हुकुम चंद यादव का निधन प्रदेष के लिए अपूरणीय क्षति है।
No comments:
Post a Comment