AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 26 December 2016

महिला कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेंगे पुरूस्कार

महिला कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेंगे पुरूस्कार

खण्डवा 26 दिसम्बर, 2016 - प्रदेष सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला कल्याण के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को 5 तरह के पुरूस्कार दिये जाते है। इनमें वीरता के क्षेत्र में रानी अंवतिबाई, समाजसेवा के क्षेत्र में राजमाता विजयराजे सिंधिया एवं विष्णु कुमार पुरूस्कार, नारी सम्मान रक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरूस्कार तथा साहसी महिलाओं के क्षेत्र में अरूणा शानबाग पुरूस्कार दिया जाता है। 
वीरता के क्षेत्र में रानी अंवतिबाई पुरूस्कार, राजमाता विजयाराजे सिंधिया पुरूस्कार  एवं विष्णु कुमार पुरूस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसम्बर 2016 है। जबकि नारी सम्मान रक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरूस्कार तथा साहसी महिलाओं के क्षेत्र में अरूणा शानबाग पुरूस्कार के लिए आवेेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2017 है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला महिला सषक्तिकरण कार्यालय मंे कार्य दिवसों में सम्पर्क किया जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment